भारत और विश्व भूगोल GK Questions

Q861. अटलांटिक क्षेत्र के ग्रांड बैंक तथा डॉनर बैंक किससे सम्‍बन्धित है?

Answer– मछली उद्योग

Q862. हर वर्ष मई-जून में मानसूनी हवाएं किधर से दक्षिण भारत के हिस्‍से में प्रवेश करती है?

Answer– दक्षिण पश्चिम से

Q863. तटरेखा से समुद्र में वह अधिकतम दूरी कितनी है जहाँ तक किसी देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र फैला हुआ होता है?

Answer– 200 नाटिकल मील

Q864. उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है?

Answer– अलकनन्‍दा

Q865. किस महासागर में द्वीपों की संख्‍या सर्वाधिक है?

Answer– प्रशान्‍त महासागर में

Q866. प्रसिद्ध महत्‍वपूर्ण मत्‍स्‍य ग्रहण क्षेत्र ‘ग्रैण्‍ड बैंक’ कहाँ स्थित है?

Answer– उत्तर अटलांण्टिक महासागर

Q867. भारत में खनिज तेल के भण्‍डार मुख्‍यत: किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं?

Answer– अवसादी या परतदार

Q868. कौनसा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक (Continental Water Divider) के रूप में जाना जाता है?

Answer– राकीज

Q869. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्‍बत में किस नाम से जानी जाती है?

Answer– सांग्‍पो

Q870. पूर्णिया तथा अमावस्‍या को उच्‍च ज्‍वार का अनुभव किया जाता है, निम्‍न ज्‍वार की उत्‍पत्ति कब होती है –

Answerकृष्‍ण तथा शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी को

Q871. उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के बीच की सीमा रेखा को क्‍या कहते हैं?

Answer– 38वी समांतर रेखा

Q872. कश्‍मीर की वूलर झील किस प्रकार का उदाहरण है?

Answer– विवर्तनिक झील का

Q873. मरूस्‍थलों में रातें मैदानों की अपेक्षा अधिक ठण्‍डी रहती है, क्‍योंकि?

Answer– रेत पृथ्‍वी की अपेक्षा अधिक द्रुत गति से ऊष्‍मा विकरित करता है।

Q874. गर्मियों में एक खुले जलाशय का पानी ठण्‍डा रहता है, क्‍योंकि?

Answer– वायुमंडल की अपेक्षा जल मन्‍द गति से ताप का अवशोषण करता है।

Q875. विश्‍व की सर्वाधिक विश्‍वासघाती नदी (Treacherous River) किसको माना जाता है?

Answer– ह्वांगहो

Q876. ‘प्रगतिशील तरंग सिद्धान्‍त (Progressive Wave Theory) एक सिद्धात है?

Answer– ज्‍वार भाटा की उत्‍पत्ति का

Q877. कश्‍मीर की घाटी स्थित है?

Answer– महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी के बीच

Q878. भारत के दो सबसे अधिक साक्षर (Literate) राज्‍य (2001) है?

Answer– केरल, मिजोरम

Q879. 2001 की जनगणना के अनुसार किस प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्‍या का प्रतिशत सबसे अधिक है?

Answer– मिजोरम

Q880. वायुमण्‍डलीय आर्द्रता नापने के लिए जो यंत्र प्रयोग में लाते हैं, उसका नाम है?

Answer– हाइग्रामीटर

Leave a Reply