भारत और विश्व भूगोल GK Questions

Q601. वृक्षों से प्राप्‍त सेल्‍युलोज से निर्मित कृत्रिम कपड़े को क्‍या कहते हैं?

Answer– रेयॉन

Q602. भारत में कृत्रिम मोती उत्‍पादन का विकास कहाँ से हुआ है?

Answer– तमिलनाडु से

Q603. ‘इग्‍लू’ क्‍या होता है?

Answer– बर्फ से बनाया हुआ एस्किमो का घर

Q604. ‘पिग्‍मी’ जनजाति का निवास क्षेत्र है?

Answer– काँगो बेसिन

Q605. भारत की कौनसी नदी मानसरोवर के निकट स्थित शकस झील से निकलती है?

Answer– सतलुज

Q606. वुलर झील में किस नदी का मुहाना स्थित है?

Answer– झेलम नदी को

Q607. विशालकाय तारों की समाप्ति किस रूप में होने का अनुमान लगाया जाता है?

Answer– कृष्‍ण छिद्र (Black Hole) के रूप में

Q608. तारों के ताप की माप करने के लिए किस नियम का प्रयोग किया जाता है?

Answer– वियन के विस्‍थापन नियम (Wien’s Displacement Law) का

Q609. अवांतरग्रह (Asteroids) किन ग्रहों के बीच स्थित होते है?

Answer– मंगल तथा बृहस्‍पति ग्रहों के बीच

Q610. अश्‍व अक्षांश से डोलड्रकी तरफ बहने वाली हवाएं क्‍या कहलाती है?

Answer– व्‍यापारिक पवने (Trade Winds)

Q611. विश्‍व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेन्‍च किस सागर/महासागर में स्थित है?

Answer– पश्चिम प्रशान्‍त महासागर में

Q612. उष्‍णकटिबन्‍धीय लम्‍बी घास वाली वनस्‍पति को क्‍या कहते हैं –

Answer – सवाना

Q613. कोणधारी वनों में वृक्षों की पत्तियाँ सूई की तरह नुकीली क्‍यों होती है?

Answer– ताकि वृक्ष हिम से रक्षा कर सकें।

Q614. काली कपासी मिट्टी को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है?

Answer– रेगुर मिट्टी के नाम से

Q615. देश के किन दो राज्‍यों की राजधानी एक ही शहर में है?

Answer– हरियाणा और पंजाब की (चण्‍डीगढ़ में)

Q616. कोल, भील, गोंड, बेगा, मुरिया आदि जनजातियों का निवास किस राज्‍य में है?

Answer– मध्‍य प्रदेश में

Q617. तेन्‍दू पत्तियों पर आधारित प्रमुख भारतीय उद्योग है?

Answer– बीड़ी उद्योग

Q618. काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान किस राज्‍य में स्थित है?

Answer– असम में

Q619. मोनाजाइट के प्रसंस्‍क्‍रण से प्राप्‍त होता है?

Answer– थोरियम

Q620. भारत के पूर्वी तट पर पूर्णत: सुरक्षित, प्राकृतिक तथा सर्वाधिक गहराई का कौनसा बन्‍दरगाह है जिसका पृष्‍ठ प्रदेश आन्‍ध्र के अधिकांश भाग, उड़ीसा, झारखण्‍ड और पूर्वी मध्‍यप्रदेश तक फैला है?

Answer– विशाखापत्‍तनम

Leave a Reply