भारतीय राजव्यवस्था और संविधान GK Question

Q201. भारत का राष्‍ट्रपति किसी ऐसे प्रश्‍न पर जिसमें विधि और तथ्‍य के प्रश्‍न अन्‍तर्ग्रस्‍त हों, किससे परामर्श प्राप्‍त कर सकताहै?

Answer– सर्वोच्‍च न्‍यायालय से

Q202. सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्‍तरदायी शासन की स्‍थापना की गई?

Answer– 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा

Q203. संविधान सभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष थे?

Answer– डॉ. सच्चिदानन्‍द सिन्‍हा

Q204. अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्‍ताव पारित किया कि भारत की जनता स्‍वयं बिना किसी विदेशी हस्‍तक्षेप के अपने संविधान का निर्माणकरेगी?

Answer– 1936 में

Q205. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्‍त है?

Answer– 6

Q206. मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्‍यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर सकता है –

Answer – 5 प्रकार

Q207. लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्‍लेख संविधान के किस अनुच्‍छेद में किया गया है?

Answer– अनुच्‍छेद 16 में

Q208. किसी विधेयक को धन विधेय के रूप में कौन प्रमाणित करता है?

Answer– लोकसभा का अध्‍यक्ष

Q209. सर्वप्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था?

Answer– नागौर (राजस्‍थान)

Q210. योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके समकक्ष दर्जा दिया गया है?

Answer– केन्‍द्रीय केबिनेट मंत्री के समकक्ष

Q211. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था?

Answer– राजीव गांधी के कार्यकाल में

Q212. संविधान के किस अनुच्‍छेद में न्‍यायपालिका के कार्यपालिका से पृथक्‍करण की बात कही गई है?

Answer– अनुच्‍छेद 50 में

Q213. उच्‍चतम न्‍यायालय की पहली महिला न्‍यायाधीश कौन थी?

Answer– फातिमा बीबी

Q214. संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्‍छेद तथा अनुसूचियां है?

Answer– 444 अनुच्‍छेद तथा 12 अनुसूचियाँ

Q215. संविधान की प्रस्‍तावना में संशोधन करके क्‍या शब्‍द जोड़े गए?

Answer– पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्‍डता शब्‍द जोड़े गए

Q216. राज्‍य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है?

Answer– राज्‍यपाल में

Q217. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्‍य होने थे?

Answer– 389

Q218. संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था?

Answer– कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर

Q219. भारतीय स्‍वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्‍वीकृति मिली?

Answer– 18 जुलाई,1947

Q220. जब भारत स्‍वतंत्र हुआ उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार थी?

Answer– लेबरपार्टी की सरकार थी।

Leave a Reply