क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

हाल ही में इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइन का एक विमान बोइंग 737-500 जावा सागर के पास के दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। इंडोनेशिया की नौसेना ने इस विमान के ब्लैक बॉक्स को जावा सागर से खोज लिया है और मृतको की पहचान के साथ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

‘ब्लैक बॉक्स’ किसी भी विमान का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यह वायुयान में उड़ान के दौरान विमान से जुडी सभी तरह की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने वाला उपकरण होता है। ब्लैक बॉक्स को फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर भी कहा जाता है; इसे यात्री, कार्गो और फाइटर सभी प्रकार के विमानों में लगाया जाता है।

ब्लैक बॉक्स बहुत ही मजबूत मानी जाने वाली धातु टाइटेनियम का बना होता है; और टाइटेनियम के ही बने बॉक्स में बंद होता है; ताकि ऊंचाई से जमीन पर गिरने या समुद्री पानी में गिरने की स्थिति में भी इसको कम से कम नुकसान हो।

Type of Black Box

‘ब्लैक बॉक्स’ समान्यतः दो प्रकार के बॉक्स होते हैं:

  1. फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर: इसमें विमान की दिशा, ऊँचाई (altitude), ईंधन, गति, हलचल (turbulence), केबिन का तापमान सहित 88 प्रकार के आंकड़ों की 25 घंटों से अधिक की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह बॉक्स 11000°C के तापमान में भी लगभग एक घंटे तक सुरक्षित रह सकता है; जबकि 260°C के तापमान में 10 घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित रह सकता है।

  1. कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर

कॉकपिट वोइस रिकॉर्डर: यह बॉक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले के 2 घंटों के दौरान विमान के अंदर की आवाजों को रिकॉर्ड करता है

इसमें विमान के इंजन की आवाज, आपातकालीन अलार्म की आवाज, केबिन और कॉकपिट की आवाज को रिकॉर्ड किया जाता है; ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना से पहले विमान की स्थिति क्या थी और दुर्घटना के कारण क्या है।

Related Links

Leave a Reply