क्या होता है सी-प्लेन?

क्या होता है सी-प्लेन?

सी-प्लेन एक विमान है जो पानी की सतह पर उतरने और पानी की सतह से उड़ान भरने में सक्षम होता है। इन्हें तैरने वाला वायुयान या समुद्री वायुयान भी कहा जाता है। ये आकार में छोटे होते हैं, इसलिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जहां जलाशय तो होते हैं लेकिन रनवे या सड़क बनाना संभव नहीं होता है, वहाँ इन्हें झीलों या तालाबों में उतारना आसान होता है।

विश्व युद्धों के दौरान इन सी-प्लेनों का बहुतायत में उपयोग किया गया था।

भारत में सी-प्लेन परियोजना से संबन्धित जानकारी

गुजरात राज्य सरकार ने देश की पहली सी-प्लेन सेवा शुरू की है। देश की पहली सी-प्लेन सेवा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडि़या के बीच पहले से ही चल रही है। इसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 31 अक्‍टूबर, 2020 को किया था।

यह सी-प्लेन सेवा साबरमती रिवरफ्रंट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच चल रही है, जिसका संचालन विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट द्वारा किया जाएगा। यह सी-प्लेन सेवा साबरमती रिवरफ्रंट से उड़ान भरने के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप पंचमुली झील में उतरती है।

गुजरात सरकार ने सी-प्लेन सेवा के लिए पाँच जगहों को चिन्हित किया है-

  1. साबरमती रिवरफ्रंट
  2. पंचमुली झील
  3. धरोई बांध, मेहसाना
  4. शत्रुंजय बांध भावनगर
  5. तापी

इससे पहले 2010 में ‘जलहंस’ नाम से अंडमान निकोबार में भी वाणिज्यिक सी- प्लेन सेवा शुरू की गयी थी; इसे सार्वजनिक क्षेत्र के हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता पवनहंस द्वारा संचालित किया गया था।

केरल सरकार ने भी 2013 में ऐसी ही सी-प्लेन सेवा चलायी थी।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाली सागरमाला विकास कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल) कुछ चुनिंदा मार्गों पर स्‍पेशल परपज व्‍हीकल-एसपीवी के जरिये संभावित एअर लाइन परिचालकों के जरिए सीप्‍लेन सेवा शुरू करने वाली है।

सागरमाला सीप्‍लेन सेवा से सम्बंधित जानकारी

सागरमाला सीप्‍लेन सेवाओं (एसएसपीएस) का संयुक्‍त रूप से विकास और परिचालन, सागरमाला विकास कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल) के साथ एक विशेष उद्देश्‍य वाहन (स्‍पेशल परपज व्‍हीकल) बनाकर किया जाएगा।

सीप्‍लेन नजदीकी जलधाराओं और नदियों का इस्‍तेमाल उड़ान भरने के लिए और उतरने के लिए करेगा; तथा इस तरह इन स्‍थानों को बहुत कम कीमत पर जोड़ा जा सकेगा।

Read more:

Leave a Reply