Current affairs – Today News Headlines – 31 अक्टूबर, 2022

टाइम्स दर्पण द्वारा Today News Headlines  31 अक्टूबर 2022 सुर्खियां यहां दी गई हैं। यह डेली न्यूज डाइजेस्ट, करंट अफेयर्स, न्यूज ब्रेकिंग, तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के लिए उपयोगी है।

1. परिवहन विमानों का बड़ा उत्पादक बनेगा आत्मनिर्भर भारत : मोदी

  • एयरबस और टाटा समूह संयुक्त रूप से इन विमानों का निर्माण करेंगे। इस परियोजना की लागत 22 हजार करोड़ रुपये है।
  • पिछले आठ साल में 160 देशों से अधिक कंपनियों ने देश में निवेश किया है।
  • वर्ष 2000 से 2014 तक जितना निवेश हुआ, उसकी तुलना में आठ वर्षों में पांच गुना निवेश हुआ है।
  • सरकार का लक्ष्य 2025 तक रक्षा क्षेत्र में 25 अरब के निवेश और रक्षा निर्यात पांच अरब डालर तक पहुंचाने का है।

2. एप से कर्ज देने वाली चीनी कंपनियां राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिकी के लिए खतरा

  • गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में कहा कि इस मुद्दे ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिकी और नागरिक सुरक्षा पर गंभीर असर डाला है।
  • डिजिटल तरीके से कर्ज देने वाले गैरकानूनी एप विशेषकर कमजोर व निम्न आय वर्ग के लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर कम अवधि के कर्ज या सूक्ष्म कर्ज देते हैं और इसमें छिपे शुल्क भी होते हैं।
  • ये कंपनियां कर्जदारों के संपर्क, स्थान, तस्वीरों और वीडियो जैसे निजी डाटा का इस्तेमाल कर उनका उत्पीड़न करती हैं। और उन्हें ब्लैकमेल भी करती हैं।
  • गृह मंत्रालय के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि यह एक संगठित साइबर अपराध है जिसे अस्थायी ईमेल, वर्चुअल नंबर, अनजाने लोगों के खातों,
  • मुखौटा कंपनियों, भुगतान सेवा प्रदाताओं, एपीआइ सेवाओं, क्लाउड होस्टिंग और क्रिप्टोकरेंसी के जरिये अंजाम दिया जाता है।

3. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- सीएए अवैध आव्रजन को बढ़ावा नहीं देता

  • केवल छह निर्दिष्ट समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है जो असम समेत देश में 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले आए थे।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के दायर हलफनामे में कहा गया कि संसद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 245 (1) में प्रदत्त अधिकारों के तहत संपूर्ण भारत या उसके किसी भी हिस्से के लिए कानून बनाने में सक्षम है।
  • सीएए 2019 से भारत में 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।
  • यह सुविधा भी उनके लिए ही है जिन्हें पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920 और अन्य संगत प्रविधानों और फारेन एक्ट, 1946 के तहत केंद्र सरकार से छूट हासिल है।

4. दिल्ली-एनसीआर में 10 साल तक उम्र घटा रहा वायु प्रदूषण

  • शिकागो यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार रिपोर्ट एयर कलिटी लाइफ इंटेक्स 2022 के मुताबिक भारत दुनिया के दूसरे सर्वाधिक प्रदूषित देशों में से एक है।
  • 10 वर्ष घट रही है प्रदूषण की वजह से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग दर औसत उम्र
  • 07 वर्ष छह महीने तक घट रही उत्तर भारत में रहने वाले लोगों की औसत उम्र
  • 05 वर्ष तक घट रही है भारत में रहने वाले लोगों की औसत उम्र
  • 89 गुना ज्यादा लोग आतंकवाद और दंगों की तुलना में केवल प्रदूषण से मारे जाते है।

5. लखपति दीदी योजना

  • इसे उत्तराखंड सरकार द्वारा लागु किया गया है।
  • इसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 367 लाख महिलाओं में से 125 लाख महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य है।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 23 हजार महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है। यह आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • लखपति दीदी योजना में महिलाओं को उचित प्रोत्साहन दिया जाता है तो निश्चित रूप से आंकड़ा सवा लाख के पार पहुंच सकता है।

 

Read more:-

Leave a Reply