Current affairs – Today News Headlines – 29 अक्टूबर, 2022

टाइम्स दर्पण द्वारा Today News Headlines  29 अक्टूबर 2022 सुर्खियां यहां दी गई हैं। यह डेली न्यूज डाइजेस्ट, करंट अफेयर्स, न्यूज ब्रेकिंग, तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के लिए उपयोगी है।

1. इंटरनेट मीडिया कंपनी को मानना होगा भारत का कानून

  • इस संबंध में सरकार ने शुक्रवार देर शाम ‘सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून’ की अधिसूचना जारी कर दी।
  • सरकार ने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब समेत सभी इंटरनेट मीडिया कंपनियों के लिए भारत का कानून मानना अनिवार्य कर दिया है।
  • नए प्रविधानों के तहत अगर यूजर इंटरनेट मीडिया कंपनी द्वारा निपटाई गई शिकायत से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह सरकार द्वारा गठित शिकायत अपीलीय समिति में जा सकता है।
  • शिकायत प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर शिकायत का निवारण करना होगा।
  • गंभीर शिकायत का निपटान 72 घंटों में करना होगा।
  • संशोधित नियम के मुताबिक अश्लील कंटेंट, बच्चों के लिए नुकसानदायक, धर्म और जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को प्रोत्साहित करने वाले कंटेंट को प्लेटफार्म से तुरंत या अधिकतम 72 घंटों में हटाना होगा।

2. चांदनी चौक की ऐतिहासिक धरोहर फतेहपुरी मस्जिद को बचाने का काम शुरू

  • फतेहपुरी मस्जिद 372 वर्ष पुरानी है।
  • इसका निर्माण वर्ष 1650 में मुगल बादशाह शाहजहा की पत्नी फतेहपुरी बेगम ने करवाया था।
  • उन्हीं के नाम पर इसका नाम फतेहपुरी मस्जिद पड़ा।
  • इसी मस्जिद से प्रथम स्वाधीनता आंदोलन भी चला था।

3. खुलेगा डार्क मैटर का रहस्य

  • डार्क मैटर पदार्थ का वह रूप है, जिससे हम अभी भी अनभिज्ञ से हैं, क्योंकि यह न तो प्रकाश को सोखता है और न ही छोड़ता है।
  • इसलिए इसे किसी भी दूरबीन की मदद से नहीं देखा जा सकता।
  • पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होते हुए उल्कापिंड और डार्क मैटर के कण दोनों ही आयनीकरण उत्पन्न करते हैं।
  • इस तरह के विकिरण मुक्त इलेक्ट्रान और बिजली के संचालन में सक्षम परमाणु छोड़ते हैं।
  • उल्का ट्रैकिंग रडार से निकलने वाली विद्युत चुंबकीय तरंगें इन मुक्त इलेक्ट्रानों को उछाल देती हैं।
  • ब्रह्मांड का 25 प्रतिशत भाग डार्क मैटर के रूप में ऐसे पदार्थ से निर्मित है, जिसे हम देख नहीं सकते।

4. दो वर्ष के निचले स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार

  • देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 847 अरब डालर की गिरावट रही है।
  • आरबीआइ के अनुसार अब देश का विदेशी मुद्रा भंडार 52 अरब डालर रह गया है।
  • आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 593 अरब डालर घटकर 465.075 अरब डालर रह गई।
  • स्वर्ण भंडार 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 7 करोड़ डालर की गिरावट के साथ 37.206 अरब डालर रह गया है।

5. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख से देश को समर्पित किए 75 पुल और सड़कें

  • रक्षामंत्री ने छह राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में 2180 करोड़ रुपये से तैयार 45 पुल, 27 सड़कें, लद्दाख में दो हेलीपैड के साथ पहले कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट (सौर ऊर्जा से संचालित आवास) का ई-उद्घाटन किया।
  • उन्होंने थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से चंडीगढ़ में बनने जा रहे हिमांक एयर डिस्संच व लेह में सीमा सड़क संगठन के म्यूजियम का भी वर्चुअल नींव पत्थर रखा।
  • रक्षामंत्री ने हानले में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर सीमा सड़क संगठन का पहला कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट भी देश को समर्पित किया।
  • इस आवासीय सुविधा में 57 कर्मी अत्याधिक ठंड में आराम से रह सकते हैं।

6. भारत में पिछले 7 साल में टीबी की घटनाओं में 18% की गिरावट दर्ज की गई है जो वैश्विक औसत 11% से बेहतर है: स्वास्थ्य मंत्रालय

  • वर्ष 2021 में भारत के टीबी के मामले प्रति एक लाख की जनसंख्या पर 210 हैं
  • जिसमें आधार वर्ष 2015 की तुलना में 18%प्रतिशत की गिरावट आई है जो वैश्विक औसत 11 प्रतिशत से सात प्रतिशत बेहतर है।
  • इन आंकड़ों के आधार पर मामलों की दर (सबसे ज्यादा से कम मामलों की संख्या) के संबंध में भारत 36वें स्थान पर है।

 

Read more:-

Leave a Reply