PETA क्या है?

PETA क्या है?

पीपल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स- पेटा (People for the Ethical Treatment of Animals-PETA) एक पशु-अधिकार संगठन है। इस संगठन में पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग काम करते है।

यह संस्था जानवरों के अधिकारों की स्थापना और बचाव के लिए समर्पित है। यहाँ पशुओं की देख रेख से लेकर उनके रख –रखाव तक का पूरा ध्यान रखा जाता है।

पेटा का गठन 1980 में इनग्रिड न्यूकिर्क और एलेक्स पचेको द्वारा किया गया था। यह पूरे संसार का सबसे बड़ा पशु- अधिकार संगठन है;। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है।

पेटा (PETA) का काम क्या है ?

यह संस्था जानवरों के अधिकारों की स्थापना और बचाव के लिए समर्पित है;। यहाँ पशुओं की देख रेख से लेकर उनके रख राखब तक का पूरा ध्यान रखा जाता है। यह संस्था पशुओं के हित के लिए कार्य करती है।

पेटा का नारा है “जानवरों को खाने, पहनने, प्रयोग करने, मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करने या किसी अन्य तरीके से दुरुपयोग करने के लिए हमारा नहीं है।

Peta द्वारा किये गए मुख्य कार्य:

1980 मे किये हुए प्रमुख कार्य

  • पेटा ने इनडोर फायरिंग रेंज में कुत्तों को शूट करने के लिए यू.एस. सेना की योजना को उजागर किया और बंद कर दिया।
  • PETA ने मैक्सिको से कैलिफोर्निया तक आवारा कुत्तों को प्रयोग में इस्तेमाल करने के लिए सिडर-सिनाई मेडिकल सेंटर पर रोक लगाई।
  • पेटा ने बूचड़खानों को बंद करवा कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया; और वह 3000 घोडे जो कैद थे उनको आजाद करवाया था

1990 मे किये हुए प्रमुख कार्य

  • पेटा ने ताइवान के डूबने वाले टैंक को बंद करवाया; क्योंकि वह आवारा कुत्तों को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
  • PETA ने लास वेगास के मनोरंजक बॉबी बेरसिननी द्वारा आरंगुटान(बन्दर की एक प्रजाति) को मारने की घटना को उजागर किया; और उसके परमिट को निलंबित कर उनके शो को बंद करवा दिया था।
  • पेटा ने कैन्सस में नीलसन फ़ार्म पिल्ले मिल की सुविधा की जांच के बाद जब पाया; कि यहाँ पिल्लो के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार हो रहा है; और बहुत बड़े पैमाने पर पिल्लै बीमारी से मर रहे है; तब ये पेटा ने फार्म का लाइसेंस को रद्द करके बंद कर दिया था।

2000 मे किये हुए प्रमुख कार्य

  • पेटा ने जांच के बाद चीन और भारत से चमड़े की बिक्री पर भी रोक लगाई थी।
  • एक हाथी किराये पर देने वाली कंपनी हॉथोर्न निगम द्वारा हाथियों को कार्य प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया गया; इस पर पेटा ने सबूत दिखा कर हाथियों के हित में प्रतिक्रिया की।
  • पेटा ने जांच के बाद 26,000 से ज्यादा जानवरों को एक विदेशी पशु डीलर से बचाया गया था; यह इतिहास का सबसे बड़ा मुद्दा था; जब इतनी बड़ी संख्या में एक बार में जानवरो को जप्त किया गया था।

यह तो थी मुख्य घटनाएं जिन पर पेटा ने काम किया इनके अलावा पेटा ने बहुत से ऐसे मुद्दों पर काम किया है जिनसे वह जानवरो के साथ हो रहे शोषण को रोक पाया और आज भी कई ऐसे मुद्दों पर कार्य कर रहा है।

Related Links:

Leave a Reply