मिशन सागर-III

मिशन सागर-III के तीसरे चरण के अंतर्गत भारतीय नौसेना का पोत ‘किलटन’ 29 दिसंबर 2020 को कंबोडिया के ‘सिहानोकविले’ बंदरगाह पर पहुंच गया है।

मिशन सागर-III

भारतीय नौसैनिक जहाज कंबोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री लेकर कंबोडिया के सिहानोकविले पंहुचा है; जिसे कंबोडिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनडीएमसी) को सौंप दिया जाएगा;। भारत की ओर से भेजी गई यह सहायता दो मित्र देशों के बीच व्यक्तिगत गहरे संबंधों को दर्शाती है।

मिशन सागर-III वर्तमान में चल रही कोविड महामारी के दौरान मित्र देशों को भारत की ओर से मानवता के नाते सहायता और आपदा राहत राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief –HADR) पहुंचाने का एक हिस्सा है। यह मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के “सागर- क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास” (SAGAR (Security And Growth for All in the Region) दृष्टिकोण के अनुसार चलाया जा रहा है; और यह एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को दर्शाता है।

मई-जून 2020 में भारतीय नौसेना के द्वारा मानव सहायता कार्यक्रम मिशन सागर-I चलाया गया था; और नवंबर 2020 को ‘मिशन सागर- II’ के तहत सूडान को खाद्य सहायता पहुंचाई गयी थी।

क्या है Security And Growth for All in the Region- SAGAR?

समुद्री कूटनीति को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार के द्वारा 2015 में नीली अर्थव्यवस्था पर ध्यान देते हुए सागर (Security And Growth for All in the Region- SAGAR) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सागर नीति के तहत भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।

चीन के जबाब में पिछले कुछ वर्षों से समुद्री कूटनीति को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार के द्वारा कई नीतियां चलाई गई हैं इनमे ‘सागर’ (Security and Growth for All in the Region -SAGAR) कार्यक्रम महत्वपूर्ण है जिसके तहत भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और COVID-19 महामारी को दूर करने के लिए मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है।

भारतीय सेना चलाये गए प्रमुख मानवीय सहायता मिशन

  1. ऑपरेशन वनीला – वनीला ऑपरेशन को चक्रवात डायने द्वारा मचाई गई; तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु शुरू किया गया था।
  2. ऑपरे शन मैत्री (2015)- भूकंपग्रस्त नेपाल में भारतीय सेना का राहत व बचाव कार्य
  3. ऑपरेशन राहत (2015) – 2015 की यमन त्रासदी में सऊदी अरब व उसकी साथी सेना के हस्तक्षेप के दौरान भारतीय नागरिकों व अन्य देशों के नागरिकों को यमन से बाहर निकलने के लिए।

Related links:

Leave a Reply