20 डिग्रियों वाला IAS, जो इस्तीफा देकर बना ताकतवर मंत्री

क्या आपने कभी सोचा है की एक आदमी डॉक्टर, IPS, IAS, वकील, MBA, विधायक, पीएचडी, अभिनेता, पेंटर और फोटोग्राफर हो सकता हैं। इसका उदाहरण है श्रीकांत जिचकर( Dr. Shrikant Jichkar ), ये वो व्यक्ति है जिन्हें भारत के सबसे योग्य व्यक्ति का दर्जा दिया गया हैं क्योंकि ये अकेले ऐसे शख्स थे जिनके पास 20 बड़ी डिग्रीयां थी।

राजनीती एक ऐसी जगह है जिसमे पढ़ें लिखें लोग जाना बिलकुल भी पसंद नहीं करते और हम में से 95% युवा इस राजनीती के दलदल से दूर ही रहना चाहते है। आज की स्तिथि ऐसी है कि हर माता-पिता चाहते है कि उसका संतान बड़ा होकर डॉक्टर या इंजीनियर बने लेकिन कोई भी अपने संतान को राजनीती के भेजना नहीं चाहते है। आज के युवा का भी ज्यादा झुकाव IAS या IPS बनने में होता है वो चाहते है कि सिविल सर्विसेज का exam पास कर वो किसी ऊंचे पद पर बैठकर देश की सेवा करें। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिनके पास higher education के 20 डिग्रियों होने के साथ IAS पद से इस्तीफा देकर राजनीती में भी एक अच्छी मुकाम हासिल किया।

Dr. Shrikant Jichkar
Dr. Shrikant Jichkar
Dr. Shrikant Jichkar का जन्म और व्यक्तिगत विवरण 

डॉ श्रीकांत जिचकर का जन्म 14 सितम्बर 1954 को आजादी के सात साल बाद महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल के पास आजगाँव में एक अमीर मराठा परिवार में हुआ था।

Dr. Shrikant Jichkar
श्रीकांत जिचकार
Personal details
Born
Piku

14 September 1954
Katol, Maharashtra, India

Died2 June 2004 (aged 49)
Nagpur
NationalityIndian
Political partyIndian National Congress
Spouse(s)Rajeshri Jichkar
Children2

 

शिक्षा (उपलब्धियों)

उन्हें भारत का सबसे पढ़ा लिया शख्स कहा जाता है। उन्होंने करियर की शुरुआत एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में की थी।  फिर नागपुर से एमडी की।उन्हें देश का सबसे ज्यादा लिखा-पढ़ा शख्स कहा जाता है। 1973 से 1990 की बीच में, श्रीकांत जिचकर ने  लगभग 42 विश्वविद्यालय परीक्षाओं में भाग लिया और 20 में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने अपनी अधिकांश परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं और कई स्वर्ण पदक भी जीते। उनके पास 20 से ज्यादा डिग्रियां थीं। जो निम्न प्रकार है :-

  • मेडिकल डॉक्टर, MBBS और MD (Medical Doctor, MBBS and MD)
  • Law, LL.B
  • अन्तर्राष्ट्रीय कानून, LL.M. (International law)
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, DBM और MBA
  • पत्रकारिता में स्नातक (Bachelor in journalism)
  • M.A. लोक प्रशासन (Public Administration)
  • M.A. समाजशास्त्र (Sociology)
  • M.A. अर्थशास्त्र (Economics)
  • M.A. संस्कृत (Sanskrit)
  • M.A. इतिहास (History)
  • M.A. अंग्रेजी साहित्य (English Literature)
  • M.A. दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  • M.A. राजनीति विज्ञान (Political Science)
  • M.A. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व (Ancient Indian History, Culture and Archaeology)
  • M.A. मनोविज्ञान (Psychology)
  • Litt. Sanskrit – यूनिवर्सिटी में सबसे उच्चतम डिग्री (Highest degree in university)
  • IPS – भारतीय पुलिस सेवा (Indian police service)
  • IAS – भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service)

श्रीकांत 1978 में इंडियन सिविल सर्विसेज एग्जाम में बैठे। उनका सेलेक्शन भारतीय पुलिस सेवा यानि IPS में हुआ। उन्होंने इसे छोड़ दिया। वो फिर इसी एग्जाम में बैठे। अबकी बार उनका चयन एक IAS के रूप में हो गया। चार महीने बाद ही उन्होंने इस नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

श्रीकांत (Dr. Shrikant Jichkar) के पास देश की सबसे बड़ी पर्सनल लाइब्रेरी थी। जिसमें 52000 से ज्यादा किताबें थीं। डॉ. जिचकर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भारत के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे व्यक्ति के तौर पर शुमार हुआ।

राजनीती में कदम

श्री कांत (Dr. Shrikant Jichkar) 1980 में महाराष्ट विधान सभा से चुनाव जीत कर विधायक (MLA) के रूप में चुने गए। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जब वह चुनाव जीते थे उस समय वे सिर्फ 25 साल के थे, इस प्रकार वे अब तक के सबसे कम उम्र के विधायक बनें।

उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा (1982-85), महाराष्ट्र विधान परिषद (1986-92) के सदस्य के रूप में भी कार्य किया, और उन्हें राज्य मंत्री के रूप में राज्यसभा (1992-98) के सांसद के रूप में भी चुना गया था। वह बाद में 14 विभागों के साथ अपने समय के शक्तिशाली मंत्री थे।

उन्होंने 1992 में एक स्कूल की स्थापना की। अपनी उम्र में बाद में उन्होंने अकेले दम पर महाराष्ट्र में संस्कृत यूनिवर्सिटी स्थापित की और उसके चांसलर बने।

निधन

इस प्रतिभाशाली शख्स का जल्दी ही देहांत भी हो गया। 02 जून 2004 की रात श्रीकांत कार से अपने दोस्त के फॉर्म से घर के लिए नागपुर निकले। वो खुद कार ड्राइव कर रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक बस से टकरा गई। इस हादसे में 49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बेशक उनकी उम्र कम थी लेकिन ये काफी मायने वाली रही। उन्होंने कई भूमिकाएं अदा कीं खूब पढाई की और राजनीतिक के तौर पर भी भरपूर काम किया।

Read More :-

Note :- अगर आपको Dr. shrikant jichkar के बारे में कुछ कहना है तो हमें कमेंट कर सकते है, और ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसे दोस्तों के साथ अभी शेयर करे और हम से जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और यू-ट्यूब चेंनल को सब्सक्राइब करें ।

 

This Post Has 2 Comments

  1. TUSHAR SHARMA

    Great man of india

  2. GeraldJes

    Our organisati on gives you low-priced essay composing products and services for school learners that must have aid | It’s always imperative that you enable you are aware of that solely due to the fact our essay crafting .

Leave a Reply