विज्ञान क्या है? पूरी जानकारी (Complete Tutorial)

विज्ञान क्या है? – भौतिक जगत् की परिघटनाओं प्रक्रियाओं पदार्थों एवं उनके गुणों के संबंध में प्रेक्षणों द्वारा स्थापित सुव्यवस्थित ज्ञान ही विज्ञान है।

विज्ञान क्या है? (What is Science)

भौतिक जगत् से हमारा तात्पर्य उस संसार से है जिसे हम अपनी ज्ञानेंद्रियों द्वारा अनुभव कर सकते हैं। विज्ञान इसी भौतिक जगत की परिघटनाओं को यथासंभव विस्तृत एवं गहनता से समझने हेतु किया जाने वाला सुव्यवस्थित प्रयास है, जिसमें इस प्रकार अर्जित ज्ञान का उपयोग परिघटनाओं के भविष्य कथन, संशोधन एवं नियंत्रण के लिये किया जाता है। जो कुछ भी हम अपने चारों ओर देखते हैं उसी के आधार पर अन्वेषण करना, प्रयोग करना एवं भविष्यवाणी करना विज्ञान है।

पारिभाषिक रूप में- “वास्तविक अनुभवों या प्रयोगों एवं परीक्षणों से प्राप्त तथ्यों के तार्किक विश्लेषण द्वारा विकसित हुए सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।”

विज्ञान को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है –

प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science)

विज्ञान की वह शाखा जो प्राकृतिक परिघटनाओं का विवरण व्याख्या एवं भविष्य कथन अवलोकन एवं अनुभवजन्य साक्ष्यों के आधार पर करती है प्राकृतिक विज्ञान कहलाती है। असल में विज्ञान शब्द का प्रयोग प्रायः प्राकृतिक विज्ञानों के लिये ही किया जाता है।

प्राकृतिक विज्ञान की मुख्यतः तीन शाखाएँ हैं

औपचारिक विज्ञान (Formal Science)

  • गणित
  • तर्क

सामाजिक विज्ञान (Social Science)

  • मानव व्यवहार
  • समाज

Leave a Reply