By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times Darpan
  • Home
  • NCERT Solutions
  • Test Series
  • Current affairs
  • Free Resources
Reading: पर्यावरण क्या है? इसके घटक क्या हैं?
Share
Sign In
Times DarpanTimes Darpan
Font ResizerAa
  • Read History
  • Daily News Headlines
  • Current affairs
  • Stories
Search
  • Home
  • NCERT Solutions
  • Test Series
  • Current affairs
  • Free Resources
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

पर्यावरण क्या है? इसके घटक क्या हैं?

Last updated: September 8, 2024 10:38 pm
By Gulshan Kumar
Share
7 Min Read
पर्यावरण क्या है? इसके घटक क्या हैं?

पर्यावरण, हमारे आस-पास के सभी जैविक और अजैविक तथा भौतिक, रासायनिक तत्वों से मिलकर बना एक समुच्चय है। पर्यावरण प्राकृतिक और मानव निर्मित परिवेश है जो पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित करता है और बनाए रखता है। पर्यावरण एक दूसरे के साथ और मानवीय गतिविधियों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं।

Contents
पर्यावरण का अर्थपर्यावरण के घटक-पर्यावरण के स्रोतमानव पर पर्यावरण का प्रभावपर्यावरण पर मानव का प्रभावपर्यावरणीय समस्याएं एवं समाधान

पर्यावरण का अर्थ

Environment शब्द फ्रेंच भाषा के ‘Environner’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है “घेरना या घिरा हुआ”। जैविक व अजैविक घटकों एवं उसके आसपास के वातावरण के सम्मिलित रूप से हैं जो पृथ्वी पर जीवन के आधार को संभव बनाता है। (पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986)

- Advertisement -

जीवन के प्रारंभ में आदिमानव की भौतिक पर्यावरण कार्यमकता दो प्रकार की होती थी –

  • ग्राही
  • दाता

प्रागैतिहासिक काल से वर्तमान काल मानव के बदलते समय को 4 चरणों विभाजित किया जा सकता है-

  • आदिमानव द्वारा आखेट करना एवं भोजन संग्रहण करना
  • आदिमानव द्वारा पशुपालन करना
  • आदिमानव द्वारा कृषि कार्य
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास का काल

पर्यावरण के घटक-

पर्यावरण को अजैविक, जैविक एवं ऊर्जा संघटकों में मुख्य तौर पर विभाजित किया जा सकता है-

- Advertisement -
  • जैविक घटक-इसके अंतर्गत पादप, मनुष्य समेत जंतु तथा सूक्ष्मजीव सम्मिलित होते हैं ।
  • ऊर्जा संघटक-सौर ऊर्जा एवं भूतापीय ऊर्जा को ऊर्जा संघटक के अंतर्गत सम्मिलित करते हैं ।
  • भौतिक घटक या अजैविक घटक- भौतिक संघटक के अंतर्गत सामान्य रूप से स्थल मंडल वायु मंडल तथा जल मंडल को सम्मिलित किया जाता है। इन्हें क्रमशः मृदा, वायु तथा जल संघटक भी कहा जाता है ये तीनों भौतिक संघटक पारितंत्र के उपतंत्र होते हैं।
    • भौतिक वातावरण प्रकाश जल मृदा जैसे कारकों से बना होता है, ये अजैविक कारक जीवन की सफलता का निर्धारण एवं उनकी बनावट, जीवन चक्र, शरीर क्रिया विज्ञान तथा व्यवहार पर प्रभाव डालते हैं। जीवन के विकास तथा प्रजनन पर अजैविक कारकों का प्रभाव पड़ता है।

पर्यावरण के स्रोत

वायुमंडल

  • वायुमंडल, पृथ्वी के चारो और विस्तृत गैस की आवरण है। पृथ्वी पर स्थित अन्य मंडलों की भांति वायुमंडल भी जैव व अजीव कारकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वायुमंडल की संरचना व संगठन जीवों व वनस्पति की क्रियाओं को प्रभावित करते हैं।
  • वायुमंडल गैस, जल-वाष्प एवं धूल कणों का मिश्रण है। वायुमंडल में उपस्थित जैसे पौधों के प्रकाश संश्लेषण ग्रीन हाउस प्रभाव तथा जीव व वनस्पतियों को जीवित रहने के लिए एक आवश्यक स्रोत हैं।
  • वायुमंडल की संरचना के भाग क्षोभमंडल तथा समताप मंडल पर्यावरण को महत्व पूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं ।

जल मंडल

  • जल पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एकमात्र अकार्बनिक तरल पदार्थ है जो कि संसाधन, पारिस्थितिकी या आवास के रूप में कार्य करता है।
  • पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा समान रहती है जबकि यह एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होती रहती है। यह प्रक्रिया ही “जल चक्र” कहलाती है।
  • जल जीवन की विभिन्न प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है यह वनस्पति प्रकार तथा उसके संगठन पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।

मृदा

  • भूपर्पटी की सबसे ऊपरी परत को मृदा कहते हैं। जिसका निर्माण खनिज तथा आंशिक रूप से अपघटित कार्बनिक पदार्थों से होता है।
  • शैलों के अपने स्थान से अपक्षयन या स्थानांतरित तलछ्टों का जल या वायु के द्वारा अपरदन होने के परिणाम स्वरुप मृदा का निर्माण होता है।
  • मृदा का निर्माण मूल शैल, जलवायु, जीवों, काल तथा स्थलाकृतियों के बीच पारस्परिक क्रियाओं द्वारा होता है।
  • मृदा द्वारा पौधों, फसलों, घास तथा वनों की वृद्धि होती है। जिस पर भोजन, वस्त्र, लकड़ी तथा निर्माण सामग्री के लिए मानव आश्रित होता है।
  • मृदा का खनिज अवयव उसके मूल पदार्थों के खनिज तथा अपक्षयता के ऊपर निर्भर करता है।

मृदा की संरचना

मृदा की संरचना में निम्नलिखित पदार्थ भाग लेते हैं-

  • ह्यूमस अथवा कार्बनिक पदार्थ- लगभग 5 से 10%
  • खनिज पदार्थ- 40 से 45%
  • मृदा जल- लगभग 25%
  • मृदा वायु- लगभग 25%
  • इसके अतिरिक्त मृदा जीव और मृदा अभिक्रिया भी मृदा संगठन में भाग लेते हैं ।

मानव पर पर्यावरण का प्रभाव

जैविक– भौतिक सीमाएं

जैविक दृष्टि से मानव का शरीर कुछ निश्चित पर्यावरणीय दशाओं में ही अच्छी तरह कार्य करने हेतु सक्षम होता है, अत: मौसम व जलवायु के कारक सभी जीवो व पौधों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते है।

संसाधनों की सुलभता

संसाधनों की सुलभता मनुष्य के जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करती है, इससे ही मनुष्य अथवा किसी देश की आर्थिक क्षमता, सामाजिक संगठन, सामाजिक स्थिरता व अन्तराष्ट्रीय संबंध भी निर्धारित होते है। विभिन्न पर्यावरणीय कारक मनुष्य की जाति विविधता को निर्धारित करते है, तथा मनुष्य के चिंतन की विचारधारा, संस्कृति, आचार व व्यवहार को प्रभावित करते है।

- Advertisement -

पर्यावरण पर मानव का प्रभाव

निम्नलिखित मानवीय गतिविधयों का पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है, जिनमे निम्न गतिविधियाँ शामिल है –

  • खनन (Mining)
  • औद्योगीकरण (Industrialization)
  • आधुनिक कृषि (Modern agriculture)
  • शहरीकरण (Urbanization)
  • आधुनिक प्रौद्योगिकी (Modern technology)

पर्यावरणीय समस्याएं एवं समाधान

  • ज्यादातर पर्यावरणीय समस्याएं पर्यावरण अवनयन व जनसंख्या द्वारा संसाधनों के उपयोग में वृद्धि से उत्पन्न हुई हैं। जिससे पर्यावरणीय परिवर्तन अवांछनीय हैं एवं स्थानीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की धारणीयता के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं।
  • स्थानीय स्तर पर मृदा प्रदूषण, जल जनित रोग, वन्यजीवों की प्रजातियों का विलुप्त होना इनमें प्रमुख है। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर बाढ़, सूखा, चक्रवात, अम्ल-वर्षा व तेल रिसाव के कारण पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
  • वैश्विक स्तर पर प्रदूषण जैव विविधता क्षरण, भूमंडलीय तापन, ओजोन क्षरण, जलवायु परिवर्तन तथा प्रजातियों का विनाश होना प्रमुख पर्यावरणीय समस्या के रूप में विश्व के सामने एक बड़ा खतरा है।
  • वर्तमान पर्यावरणीय समस्याएं संसाधनों के कुप्रबंधन का परिणाम हैं। इन समस्याओं का स्वरूप केवल स्थानीय ना होकर वैश्विक होता है अतः इसके समाधान के प्रयास भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाना चाहिए।
  • पर्यावरण की समस्या का समाधान तभी किया जा सकता है जब इस समस्या को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तंत्र का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।

- Advertisement -
सूर्य और उसकी संरचना
अनुच्छेद 39a – समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता
अशोक के शिलालेख : स्तम्भलेख और शिलालेख की विशेषताएं
अनुच्छेद 84 – संसद‌ की सदस्यता के लिए अर्हता
अनुच्छेद 41 – कुछ दशाओं में काम, शिक्षा और लोक सहायता पाने का अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article What is Management? Definition, Level & Function of management What is Management? Definition, Level & Function of management
Next Article भारतीय प्राचीन इतिहास को जानने के स्रोत भारतीय प्राचीन इतिहास को जानने के स्रोत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आहार नियोजन क्या है? अर्थ, सिद्धांत, प्रभावित करने वाले तत्व
आहार नियोजन क्या है? अर्थ, सिद्धांत, प्रभावित करने वाले तत्व
भूगोल
पौधों और जानवरों का संरक्षण
पौधों और जानवरों का संरक्षण
भूगोल
Andhra Pradesh Folk Dance
Andhra Pradesh Folk Dance
Static G.K. Hindi Articles
Entrepreneur
Entrepreneur: Definition, Function, type and their behavior
Management
What is Management? Definition, Level & Function of management
What is Management? Definition, Level & Function of management
Management English Articles
Times Darpan

Times Darpan:  Our website offers a complete range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@timesdarpan.com

Foundation Courses

  • History
  • Geography
  • Politics
  • World
  • Science & Tech

Technical courses

  • Management

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Daily News Highlights
  • Current affaris’
  • Previous Year Questions
  • Practice papers (MCQs)
  • Visual Stories

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?