भारत की 10 सबसे रहस्यमयी जगहें

हम बचपन से ही भूत प्रेतों के बारे में सुनते आ रहे है, भारत में कई ऐसे स्थान है जहाँ माना जाता है की वह पर भूतों का वास है और भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जो अपने अंदर कई रहस्य दबाये हुए हैं तो आएई जानते है ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में .

1. कुलधरा, राजस्थान – राजस्थान के जैसलमेर से करीब 15 किलोमीटर दूर कुलधरा नाम का गांव सुनसान है यहाँ सन 1800 से कोई नहीं रहता ये वीरान पड़ा है और उसका कारण ये है की एक दिन इस गांव सहित इसके पास वाले गांव के लोग रात के अंधेरे में अचानक गायब हो गए थे और इसके पीछे का कारण भूत प्रेतों का होना बताया गया। इसके बाद यहाँ कोई रहने की हिम्मत नहीं करता और यहाँ अक्सर भूत देखे जाने के दावे किये जाते रहे हैं।

2. कोत्तायम, इदुकी, केरल – आपको शायद पता ना हो लेकिन केरल के इदुकी और कोत्तायम शहर में एक अजीबोगरीब घटना होती है, यहाँ कई बार लाल बारिश होती है जो सभी के लिए आज तक रहस्य बना हुआ है। हालाँकि वैज्ञानिकों के अनुसार ये लाल बारिश उल्का पिंडों के विस्फोट होने के कारण होती है। यहाँ अब तक 1986, 2001, 2006 और 2012 में इस तरह की लाल बारिश हो चुकी है।

3. बंगाल स्वॉम्प – बंगाल के दलदल के आसपास कई बार चमकीली रौशनी दिखाई देने के दावे किये जाते रहे हैं और लोगों का मानना है की ये रौशनी कुछ और नहीं बल्कि आत्माएं हैं।

4. हिमालय के हिम मानव – हिमालय में आज भी हिम मानव होने की ख़बरें आती रहती हैं, लोगों के अनुसार हिमालय की गुफाओं में आज भी हिम मानव रहते हैं और ज्यादा बर्फ़बारी के समय उनके पैरों के लाल निशान भी देखे गए हैं।

5. कच्छ का घास का मैदान – गुजरात के कच्छ में बारिश के दौरान कई बार घास के मैदान में से रौशनी निकलती हुई देखी जाती है स्थानीय लोग इसे चीड़ बत्ती बुलाते हैं। लोगों के अनुसार ये रौशनी गोल घूमती बॉल की तरह लगती है और कई बार लोगों का पीछा भी करती है। जबकि वैज्ञानिकों की माने तो ये रौशनी दलदल से निकले वाली मीथेन गैस के ऑक्सीकरण के कारण दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें :- विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान

6. गंगा और ब्रह्मपुत्र का डेल्टा – गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा की कहानी भी बहुत चौंकाने वाली है यहाँ अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है की ये आवाजें भूकंप का संकेत हो सकता है और लगातार अगर आवाजें सुनाई दें तो भयंकर भूकंप आने की सम्भावना बन सकती है लेकिन असल में इन आवाजों का रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है।

7. कोंग्ला ला पास, लद्दाख – हिमालय में भारत-चीन के विवादित बॉर्डर अक्साई चीन की ये जगह काफी रहस्यमय है क्योंकि यहाँ कई लोगों ने UFO और एलियंस देखने के दावे किये हैं।

8. रूपकुण्ड लेक, उत्तराखण्ड – उत्तराखंड के पहाड़ों में 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील भी अपने अंदर रहस्य दबाये हुए है। इस झील में करीब 500 से 600 लोगों के नरकंकाल पाए गए हैं लेकिन आज तक कोई इस बात का पता नहीं लगा पाया है की ये नरकंकाल कहाँ से आये और किसके हैं।

9. कोदिन्ही, केरल – केरल के इस कोदिन्ही गांव को ‘ट्विंस विलेज’ भी कहा जाता है और वो इसलिए की यहाँ ज्यादातर बच्चे जुड़वाँ पैदा होते हैं। इस गांव में करीब 2000 परिवार रहते हैं जबकि इनमे से करीब 220 जुड़वां लोग हैं। इस गांव में जुड़वाँ बच्चे पैदा होने का सिलसिला पिछले 60-70 वर्षों से चला आ रहा है जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक पहेली बना हुआ है की आखिर ऐसा क्यों होता है।

10. जतिंगा,असम – आपने इंसानों को तो खुदकुशी करते देखा होगा लेकिन किसी जानवर के खुदकुशी करने का मामला नहीं सुना होगा। असम में स्थित जतिंगा वैली नाम की एक घाटी में पक्षियों के खुदकुशी करने के कई मामले देखे गए हैं। अमावस और कोहरे वाली रात में भी यहाँ पक्षियों के खुदकुशी करने की बाते कही जाती हैं। हालाँकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है की खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते पक्षियों का संतुलन बिगड़ जाता है और वो घायल हो जाते हैं जिससे उनकी जान चली जाती है लेकिन कौनसी बात कितनी सच है ये अब तक रहस्य ही है।

तो ये थे भारत के कुछ रहस्यमयी जगहें अगर आपको टाइम्स दर्पण पर रहस्यमयी जगहें पर दी हुई यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अभी शेयर करे

फेसबुक पेज को लाइक करें :- Times Darpan

YouTube Channal को Subscribe करें :- Times Darpan

Leave a Reply