धोनी के करियर की दूसरी पारी की शुरुआत – लेफ्टिनेंट कर्नल

भारतीय टीम के स्टार महेन्दर सिंह धोनी अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे है। रविवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया, जिसमें धोनी के नहीं चुना गया। क्योंकि वे अगले दो महीने का वक्त सेना को देंगे। सेना के सूत्र ने रविवार को बताया कि धोनी अब दो महीने के लिए पैराशूट रेजीमेंट में ट्रेनिंग कर सकेंगे। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेनिंग के आग्रह को मंजूर कर लिया है। इससे पहले धोनी ने बीसीसीआई को बता दिया था कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएंगे,

भारतीय क्रिकेटर धोनी अब लेफ्टिनेंट बन ने जा रहे है. धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। सूत्रों की मानें तो सेना प्रमुख की अनुमति के बाद धोनी जम्मू-कश्मीर में होने वाली पैराशूट रेजीमेंट की ट्रेनिंग का भी हिस्सा हो सकते हैं। सेना धोनी को किसी सक्रिय ऑपरेशन में शामिल नहीं करेगी।

‘सन्यास लेने का फैसला सिर्फ धोनी का’
बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी के संन्यास के सवाल पर कहा कि यह उनका निजी फैसला है। धोनी संन्यास का फैसला लेने में सक्षम हैं। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस से पहले धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। इस साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे। धोनी और रवींद्र जडेजा ने 116 रन की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई थी। धोनी की इस पारी को सराहा गया था। हालांकि, भारत यह मैच हार गया।

धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं।

Leave a Reply