करेंट अफेयर्स 17-april-2020

आज के शीर्ष करेंट अफेयर्स। आज के सभी मौजूदा मामलों को जानने के लिए 17 अप्रैल 2020 तक शीर्ष समाचार, प्रमुख मुद्दे, वर्तमान समाचार, राष्ट्रीय करंट समाचार में महत्वपूर्ण घटनाएं स्पष्ट स्पष्टीकरण के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी आवश्यक जानकारी के साथ नवीनतम करंट अफेयर्स प्राप्त करें।

आज के करेंट अफेयर्स के मुख्य टॉपिक

  • यूपी को COVID-19 के लिए पुल परीक्षण शुरू करने की अनुमति मिली
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने WHO की फंडिंग रोकने का दिया आदेश
  • भारतीय चमगादड़ की दो प्रजातियों में मिला बैट कोरोना वायरस: ICMR
  • ‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला

यूपी को COVID-19 के लिए पुल परीक्षण शुरू करने की अनुमति मिली

  • उत्तर प्रदेश राज्य के प्रधान सचिव ने कहा, कि उनकी सरकार को पुल परीक्षण विधि का उपयोग करने के लिए प्रोटोकॉल के संबंध में निर्णय ले रही थी और इसे 14 अप्रैल से लागू किया जाना था।
  • देश में महाराष्ट्र इस परीक्षण विधि का इस्तेमाल करने के लिए ICMR से अनुमति लेने वाला दूसरा राज्य बन गया है।
  • इस समय उत्तर प्रदेश में 10 प्रयोगशालाएं हैं जो प्रति दिन लगभग 2000 नमूनों का परीक्षण कर रही है। यह राज्य 14 नई प्रयोगशालाओं को भी इस काम में शामिल कर रहा है और इससे स्क्रीनिंग के बुनियादी ढांचे में भी इजाफ़ा होगा।
  • पूल परीक्षण विधि में, स्वैब के कई नमूनों को एक साथ रखकर उनका परीक्षण किया जाता है।

यह भी देखे :-  करेंट अफेयर्स 16-april-2020

राष्ट्रपति ट्रंप ने WHO की फंडिंग रोकने का दिया आदेश

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO को दी जाने वाली सालाना 50 करोड़ डॉलर तक की अमेरिकी धनराशि को रोकने की घोषणा की है।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्‍त पोषण रोके जाने की घोषणा करते हुए कहा कि दुनियाभर में फैलने से पहले चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस की गंभीरता को WHO ने छुपाया है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने महामारी को लेकर कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है और इस पर विचार करें कि इस संकट से निकलने के लिए सभी लोगों को क्या करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता का है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह समय इस वायरस और इसके विनाशकारी परिणामों को रोकने के लिए एकजुटता के साथ मिलकर काम करने का है।

भारतीय चमगादड़ की दो प्रजातियों में मिला बैट कोरोना वायरस: ICMR

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने पहली बार एक अलग किस्म के कोरोना वायरस की पहचान की है। ये वायरस, चमगादड़ में पाया जाने वाला बैट कोरोना वायरस है। आईसीएमआर का यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के भारतीय शोध पत्र में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है कि इस बात के कोई शोध मौजूद नहीं कि चमगादड़ में पाया जाने वाला यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। शोध का उद्देश्य यह जानना है कि कोरोना वायरस की प्रजाति के कौन से और वायरस चमगादड़ या अन्य जीवों में मौजूद हो सकते हैं। 

यह भी देखे :- करेंट अफेयर्स 15-april-2020

‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 14 अप्रैल, 2020 से ‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला (‘DEKHO APNA DESH’ WEBINAR SERIES) शुरू की। इस वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य भारत के कई गंतव्यों पर जानकारी देना तथा अतुल्य भारत की संस्कृति एवं विरासत की गहरी एवं विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु

  • इस श्रृंखला का पहला वेबिनार ‘सिटी ऑफ सिटीज़- दिल्ली की पर्सनल डायरी’ पर केंद्रित था। जिसमें दिल्ली के लंबे इतिहास से अवगत कराया गया था क्योंकि इसमें दिल्ली के 8 शहरों के बारे में विस्तार से बताया गया था।
  • यह वेबिनार पर्यटन मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर अतुल्य भारत के नाम से उपलब्ध होगा।
  • इस श्रृंखला का अगला वेबिनार 16 अप्रैल, 2020 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा और यह आगंतुकों को अद्भुत शहर कोलकाता (City Of Kolkata) के बारे में विस्तार से परिचय कराएगा।

वेबिनार (WEBINAR):
वेब कॉन्फ्रेंसिंग शब्द का उपयोग विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिये किया जाता है। इसमें वेब कास्ट, वेबिनार (वेब ​​सेमिनार) एवं पीयर-लेवल वेब मीटिंग शामिल हैं।
इसे इंटरनेट प्रौद्योगिकियों द्वारा संभव बनाया गया है और इसमें एक प्रेषक से कई रिसीवरों तक संचार एवं बहु स्तरीय संचार के लिये वास्तविक समय बिंदु की अनुमति प्रदान की गई है।

Leave a Reply