आपको पता है गोवर्धन पर्वत भगवान कृष्ण से पहले किसने उठाया था?

By : Gulshan Kumar

वृन्दावन में स्थित गोवर्धन पर्वत को भगवान का ही रूप माना जाता है।

द्वापर युग के समय बृजवासी को भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर सहारा दिया था।

त्रेतायुग के समय जब राम सेतु बन रहे थे तो पत्थर कई जगह से लाया जा रहा था।

सेतु के लिए हनुमान जी ने हिमालय से गिरिराज पर्वत को ला रहे थे तभी सेतु का पूरा हो गया था।

सेतु बनने के बाद भगवान राम ने घोषणा किया जो जहाँ हैं वहां से लौट आये।

हनुमान जी उस समय गिरिराज पर्वत को रख दिया जिस पर पर्वत ने उनसे कहा मैं श्रीराम का भक्त हूँ अब उनके दर्शन कैसे होंगे।

इस पर हनुमान जी का कहना था जब द्वापर युग में श्रीराम जी भगवान कृष्ण के रूप आएंगे तब आपको उठाकर देवता के रूप में प्रष्ठित करेंगे।