By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Times Darpan
  • Home
  • NCERT Solutions
  • Test Series
  • Current affairs
  • Free Resources
Reading: हिंदी वर्णमाला क्या है? इसके कितने भेद हैं, जाने उदाहरण सहित
Share
Sign In
Times DarpanTimes Darpan
Font ResizerAa
  • Read History
  • Daily News Headlines
  • Current affairs
  • Stories
Search
  • Home
  • NCERT Solutions
  • Test Series
  • Current affairs
  • Free Resources
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.

हिंदी वर्णमाला क्या है? इसके कितने भेद हैं, जाने उदाहरण सहित

Last updated: September 17, 2024 1:22 am
By Gulshan Kumar
Share
19 Min Read
हिंदी वर्णमाला क्या है? इसके कितने भेद हैं, जाने उदाहरण सहित

हिंदी वर्णमाला क्या है? (Hindi Alphabets)

हिंदी भाषा में वर्णों के व्यवस्थित समूह को “हिंदी वर्णमाला” कहते हैं। हिंदी (Hindi Alphabets) में शामिल कुल वर्णों की संख्या 52 हैं। हिंदी व्याकरण में पहले स्वर वर्ण तथा बाद में व्यंजन वर्ण आते हैं। वर्ण क्या हैं? हिंदी भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई वर्ण कहलाती है। या देवनागरी लिपि में भाषा की सबसे छोटी इकाई को ही वर्ण कहते हैं। दूसरे शब्दों में “स्वर एवं व्यंजन के सम्मिलित रूप को ही वर्ण कहा जाता है।”

Contents
हिंदी वर्णमाला क्या है? (Hindi Alphabets)हिंदी वर्णमाला का विभाजन (Hindi Alphabets)स्वरों का वर्गीकरणव्यंजन वर्णपंचमाक्षर

हिंदी वर्णमाला में वर्णों या अक्षरों की संख्या

हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabets) में कुल 52 वर्ण होते हैं- 11 स्वर, 2 आयोगवाह (अं, अः), 33 व्यंजन (क् से ह् तक), 2 उत्क्षिप्त व्यंजन (ड़, ढ़), 4 संयुक्त व्यंजन (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र)। हिंदी वर्णमाला में पहले स्वर वर्ण तथा बाद में व्यंजन वर्ण की व्यवस्था है। भिन्न-भिन्न प्रकार से हिंदी वर्णमाला में वर्णों की संख्या निम्न है-

- Advertisement -
  • मूल या मुख्य वर्ण – 44 (11 स्वर, 33 व्यंजन) – “अं, अः, ड़, ढ़, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र” को छोड़कर।
  • उच्चारण के आधार पर कुल वर्ण – 45 (10 स्वर, 35 व्यंजन) – “ऋ, अं, अः, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र” को छोड़कर।
  • लेखन के आधार पर वर्ण – 52 (11 स्वर, 2 आयोगवाह, 39 व्यंजन)
  • मानक वर्ण – 52 (11 स्वर, 2 आयोगवाह, 39 व्यंजन)
  • कुल वर्ण – 52 (11 स्वर, 2 आयोगवाह, 39 व्यंजन)

इस प्रकार मूल या मुख्य वर्णों की संख्या चौवालीस (44), उच्चारण के आधार पर वर्णों की संख्या पैंतालीस (45) तथा लेखन के आधार पर वर्णों की संख्या /मानक वर्णों की संख्या /कुल वर्णों की संख्या बावन (52) है।

अ (a)आ (aa)इ (i)ई (ee)उ (u)ऊ (oo)
ऋ (ri)ए (e)ऐ (ai)ओ (o)औ (au)अं (an)
अः (ah)क (k)ख (kh)ग (g)घ (gh)ङ (ng)
च (ch)छ (chh)ज (j)झ (jh)ञ (ny)ट (t)
ठ (th)ड (d)ढ (dh)ण (n)त (t)थ (th)
द (d)ध (dh)न (n)प (p)फ (ph)ब (b)
भ (bh)म (m)य (y)र (r)ल (l)व (v)
श (sh)ष (sh)स (s)ह (h)क्ष (ksh)त्र (tr)
ज्ञ (gy)–श्र (sr)ड़ (ḍ)ढ़ (ḍh)–

हिंदी वर्णमाला का विभाजन (Hindi Alphabets)

हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet) के वर्णों को हिंदी व्याकरण में तीन (3) भागों में विभाजित किया गया है। जो निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  • स्वर (Vowel)
  • व्यंजन (Consonant)
  • अयोगवाह (Ayogwah)

स्वर वर्ण

जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से या बिना रुकावट के या बिना अवरोध के किया जाये और जो व्यंजनों के उच्चारण में सहायक हों वे “स्वर वर्ण” कहलाते है। हिन्दी वर्णमाला (Hindi Alphabets) में स्वर संख्या में कुल 11 हैं- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ। पहले स्वरों की संख्या 13 थी, क्यूंकि आयोगवाह “अं और अः” को भी स्वरों में ही गिना जाता था।

- Advertisement -

स्वर और उनकी मात्राएं:– अ, आ  ( ा ), इ ( ि ), ई ( ी ), उ ( ु ), ऊ ( ू ), ऋ ( ृ ), ए ( े ), ऐ ( ैै ), ओ ( ो ), औ ( ौ )

स्वरों का वर्गीकरण

हिंदी वर्णमाला में स्वरों का वर्गीकरण निम्नलिखित तीन प्रकार से होता है:-

  • मात्रा / कालमान / उच्चारण के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार
  • व्युत्पत्ति / स्रोत / बुनावट के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार
  • प्रयत्न के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार

मात्रा / कालमान / उच्चारण के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार

मात्रा का अर्थ “उच्चारण करने में लगने वाले समय” से होता है। हिन्दी वर्णमाला में मात्रा या कालमान या उच्चारण आधार पर स्वर के तीन भेद होते हैं –

- Advertisement -
  • ह्रस्व स्वर
  • दीर्घ स्वर
  • प्लुत स्वर

ह्रस्व स्वर (Hrasva Swar)

जिन स्वरों के उच्चारण में कम-से-कम समय लगता हैं उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं। इनमें मात्राओं की संख्या 1 होती है। ह्रस्व स्वर हिन्दी में चार हैं- अ, इ, उ, ऋ। ह्रस्व स्वर को छोटी स्वर या एकमात्रिक स्वर या लघु स्वर कहते हैं।

- Advertisement -

दीर्घ स्वर (Deergh Swar)

जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों से दुगुना समय लगता है उन्हें “दीर्घ स्वर” कहते हैं। इनमें मात्राओं की संख्या 2 होती है। दीर्घ स्वर हिन्दी में सात हैं- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ। दीर्घ स्वर को बड़ा स्वर या द्विमात्रिक स्वर भी कहते हैं।

प्लुत स्वर (Plut Swar)

- Advertisement -

जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से अधिक समय लगता है उन्हें “प्लुत स्वर” कहते हैं। इनका प्रयोग दूर से बुलाने, पुकारने या चिंता-मनन करने में किया जाता है। जैसे– आऽऽ, ओ३म्, राऽऽम आदि। इनकी कोई निश्चित संख्या नहीं होती है। किन्तु कुछ भाषा-विद इनकी संख्या 8 निर्धारित करते हैं।

प्लुत स्वर मूलरूप से संस्कृत के स्वर स्वर हैं। ये हिंदी के स्वर नहीं हैं। ये हिंदी में केवल त्रिमात्रिक के रूप में प्रयोग होते हैं। इसलिए हम इन्हें हिंदी में भी मान्यता देते हैं। यह त्रिमात्रिक स्वर है, क्योंकि इसमें तीन मात्राएँ होती हैं। इसलिए प्लुत स्वर के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तीन गुना तथा दीर्घ स्वर से ज्यादा समय लगता है।

व्युत्पत्ति / स्रोत / बुनावट के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार

इनकी कुल संख्या 11 है। हिन्दी वर्णमाला में व्युत्पत्ति या स्रोत या बुनावट के आधार पर स्वरों को दो भागों में विभाजित किया जाता है-

- Advertisement -
  • मूल स्वर
  • संधि स्वर

मूल स्वर (शांत स्वर या स्थिर स्वर)

मूल स्वर ऐसे स्वरों को कहते हैं जिनकी उत्पत्ति की कोई जानकारी नहीं होती हैं। मूल स्वरों को ही शांत स्वर या स्थिर स्वर भी कहते हैं। इनकी कुल संख्या 4 है- अ, इ, उ, ऋ।

संधि स्वर

- Advertisement -

इनकी कुल संख्या 7 है। संधि स्वर को दो भागों में विभाजित किया जाता है-

  • दीर्घ या सजातीय या सवर्ण या समान स्वर
  • संयुक्त या विजातीय या असवर्ण या असमान स्वर

दीर्घ सजातीय या सवर्ण या समान स्वर

जब दो सजातीय या समान स्वर एक दूसरे से जुड़ते हैं, तब जो नया स्वर बनाता है उसे दीर्घ सजातीय या सवर्ण या समान स्वर कहते हैं। इनकी कुल संख्या 3 है- आ, ई, ऊ।

संयुक्त या विजातीय या असवर्ण या असमान स्वर

जब दो विजातीय या भिन्न या असमान स्वर एक दूसरे से जुड़ते हैं, तब जो नया स्वर बनाता है उसे संयुक्त या विजातीय या असवर्ण या असमान स्वर कहते हैं। इनकी कुल संख्या 4 है- ए, ऐ, ओ, औ।

  • दीर्घ स्वर की संख्या 7 है।
  • दीर्घ सजातीय की कुल संख्या 3 है।
  • विजातीय स्वर की संख्या 4 है।

प्रयत्न के आधार पर स्वर के भेद या प्रकार

हिन्दी की वर्णमाला (Hindi Alphabets) में प्रयत्न के आधार पर अर्थात जीभ के स्पर्श से उच्चारित होने वाले स्वर को तीन भागों में बाँटते हैं-

  • अग्र स्वर
  • मध्य स्वर
  • पश्च स्वर

अग्र स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का अग्र भाग काम करता है उन्हें अग्र स्वर कहते हैं। इनकी कुल संख्या 4 है। ये स्वर निम्न हैं – इ, ई, ए, ऐ।

मध्य स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का मध्य भाग काम करता है उन्हें मध्य स्वर कहते हैं। इनकी कुल संख्या 1 है। ये स्वर निम्न है – अ।

पश्च स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का पश्च भाग काम करता है उन्हें पश्च स्वर कहते हैं। इनकी कुल संख्या 5 है। ये स्वर निम्न है – आ, उ, ऊ, ओ, औ।

व्यंजन वर्ण

जिन वर्णों के पूर्ण उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता ली जाती है वे वर्ण “व्यंजन” कहलाते हैं। अर्थात व्यंजन बिना स्वरों की सहायता के बोले ही नहीं जा सकते। हिन्दी वर्णमाला में व्यंजन की कुल संख्या 39 हैं – क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ; श्र ड़ ढ़।

स्पर्शीय या वर्गीय व्यंजन संख्या में 25 होते हैं-

  • क ख ग घ ङ (क वर्ग)
  • च छ ज झ ञ (च वर्ग)
  • ट ठ ड ढ ण (ट वर्ग)
  • त थ द ध न (त वर्ग)
  • प फ ब भ म (प वर्ग)।

अन्तःस्थ व्यंजन : संख्या में चार होते हैं- य र ल व।
उष्म या संघर्षी व्यंजन : भी संख्या में चार होते हैं- श ष स ह।
संयुक्त व्यंजन : भी संख्या में चार होते हैं- क्ष त्र ज्ञ श्र।
उत्क्षिप्त व्यंजन : संख्या में दो होते हैं- ड़ ढ़।

व्यंजन शब्द “वि + अंजन” (यण संधि) से मिलकर बना है। यहाँ वि का अर्थ ‘सा’ और अंजन का अर्थ ‘जुड़ना’। अर्थात साथ में जुड़ना; जैसे – क् + अ = क। अर्थात स्वर की सहायता से जिन वर्णों का उच्चारण किया गया, वह वर्ण व्यंजन कहलाता है। हिन्दी वर्णमाला में व्यंजन वर्ण के मूल एवं मुख्य तीन भेद हैं – स्पर्श, अंतःस्थ, ऊष्म।

व्यंजन के भेद

हिंदी वर्णमाला में व्यंजन के तीन मूल एवं मुख्य भेद होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • स्पर्शीय व्यंजन या वर्गीय व्यंजन
  • अन्तःस्थ व्यंजन
  • उष्म व्यंजन या संघर्षी व्यंजन

स्पर्शीय व्यंजन या वर्गीय व्यंजन

इन वर्णों के उच्चारण करते समय मुख में किसी भाग का स्पर्श अवश्य होता है। इन्हें स्पर्शीय व्यंजन कहते हैं। अथवा, स्पर्श होने वाले व्यंजन वर्णों को जब पांच वर्गों में बाँटा जाता है, वर्गीय व्यंजन के नाम से जाना जाता है। हिन्दी वर्णमाला में मूल स्पर्शीय व्यंजन वर्णों की संख्या 16 है। कुल स्पर्शीय व्यंजन वर्णों की संख्या 25 है।

वर्गीय व्यंजन

स्पर्शी व्यंजन वर्णों को उच्चारण के आधार पर 5 भागों में वर्गीकृत किया गया है, इन्हीं पाँच वर्गों को संयुक्त रूप में “वर्गीय व्यंजन” कहते हैं। ये निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  • क वर्ग- क ख ग घ ड़ (उच्चारण स्थान – कंठ)
  • च वर्ग- च छ ज झ ञ (उच्चारण स्थान – तालू)
  • ट वर्ग- ट ठ ड ढ ण (उच्चारण स्थान – मूर्धा)
  • त वर्ग- त थ द ध न (उच्चारण स्थान – दन्त)
  • प वर्ग- प फ ब भ म (उच्चारण स्थान – ओष्ठय्)

अन्तःस्थ व्यंजन

जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण करनें में वायु का अवरोध कम हो, उन्हें अन्तःस्थ व्यंजन कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में इनकी कुल संख्या 4 है। अन्तस्थ निम्न चार हैं – य, र, ल, व

उष्म व्यंजन या संघर्षी व्यंजन

जिन वर्णों का उच्चारण अत्यधिक संघर्ष के साथ ज्यादा ऊष्मा का प्रयोग हो तब वह व्यंजन उष्म या संघर्षी व्यंजन कहलाता है। हिन्दी वर्णमाला में उष्म व्यंजन या संघर्षी व्यंजन वर्णों की संख्या 4 चार है। उष्म व्यंजन या संघर्षी व्यंजन निम्न चार हैं – श, ष, स, ह।

सयुंक्त व्यंजन

दो या दो से अधिक व्यंजन के मेल को संयुक्त व्यंजन कहते हैं, किन्तु देवनागरी लिपि में संयोग के बाद रूप-परिवर्तन हो जाने के कारण इन चार को गिनाया गया है। ये दो-दो व्यंजनों से मिलकर बने हैं। जैसे-

  • क्ष = क्+ष
  • त्र = त्+र
  • ज्ञ = ज्+ञ
  • श्र = श्+र

कुछ लोग क्ष, त्र, ज्ञ, श्र को भी हिन्दी वर्णमाला में गिनते हैं, पर ये संयुक्त व्यंजन हैं, अतः इन्हें वर्णमाला में गिनना उचित प्रतीत नहीं होता है, परंतु वर्तमान में इन्हें हिन्दी वर्णमाला में गिना जाता है।

आयोगवाह

अयोगवाह हमेशा स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं होता है, क्यूंकि यह स्वयं में अयोग्य है; सिर्फ साथ चलने में सहयोगी है। हिन्दी वर्णमाला में इसके दो रूप होते हैं–

  • अनुस्वार
  • विसर्ग

अनुस्वार (ां)

अनुस्वार हमेशा स्वर के बाद आता है। व्यंजन वर्ण के बाद या व्यंजन वर्ण के साथ अनुस्वार और विसर्ग का प्रयोग कभी नहीं होता है; क्यूंकि व्यंजन वर्णों में पहले से ही स्वर वर्ण जुड़े होते हैं। जैसे – कंगा, रंगून, तंदूर। अनुस्वार की संख्या 1 है – अं। इसमें ऊपर लगी हुई बिंदु का अर्थ आधा “न्” होता है।

विसर्ग (ाः)

विसर्ग हमेशा स्वर के बाद आता है। विसर्ग का उच्चारण करते समय “ह / हकार” की ध्वनि आती है। इनकी भी संख्या एक है- अः। विसर्ग प्रयुक्त सभी शब्द संस्कृत अर्थात तत्सम शब्द माने जाते हैं– जैसे स्वतः, अतः, प्रातः, दुःख, इत्यादि।

अनुनासिक

हिन्दी वर्णमाला में अनुनासिक वर्ण दो प्रकार के होते हैं –

  • चंद्र / स्वनिम चिन्ह ( ॉ )
  • चन्द्रबिन्दु ( ाँ )

चंद्र / स्वनिम चिन्ह ( ॉ )

यह अंग्रेजी के मूल शब्दों के साथ प्रयोग में आता है; परिवर्तित शब्दों के साथ कभी भी प्रयोग नहीं होता है। जैसे– पोलिस (मूल शब्द), पुलिस (परिवर्तित शब्द)। जब अंग्रेजी वर्ण O के पहले और बाद में कोई अन्य अंग्रेजी का वर्ण अवश्य हो परन्तु O कभी ना हो; तब अधिकतर चंद्र / स्वनिम चिन्ह ( ॉ ) का प्रयोग करते हैं।

जैसे – डॉक्टर, हॉट, बॉल, कॉफी, कॉपी आदि।

चन्द्रबिन्दु ( ाँ )

चन्द्रबिन्दु के उच्चारण में मुँह से अधिक तथा नाक से बहुत कम साँस निकलती है। इन स्वरों पर चन्द्रबिन्दु (ँ) का प्रयोग होता है जो की शिरोरेखा के ऊपर लगता है।जब उच्चारण शुद्ध नासिक हो, वहाँ पर चन्द्रबिन्दु का प्रयोग करें, जैसे वहाँ, जहाँ, हाँ, काइयाँ, इन्साँ, साँप, आदि।

चन्द्रबिन्दु के स्थान पर बिंदु का प्रयोग

जहाँ पर ऊपर की ओर आने वाली मात्राएँ (‌ि, ी, ‌े, ‌ै, ‌ो, ‌ौ) आएँ, वहाँ पर चन्द्रबिन्दु के स्थान पर अनुस्वार का ही प्रयोग करें। जैसे भाइयों, कहीं, मैं, में, नहीं, भौं-भौं, आदि।

नोट:- इस नियम के अनुसार कहीँ, केँचुआ, सैँकड़ा, आदि शब्द ग़लत हैं।

अनुनासिक और अनुस्वार में अंतर

अनुनासिक स्वर है और अनुस्वार मूल रूप से व्यंजन है। इनके प्रयोग के कारण कुछ शब्दों के अर्थ में अंतर आ जाता है। जैसे– हंस (एक जल पक्षी), हँस (हँसने की क्रिया)।

पंचमाक्षर

वर्णमाला के प्रत्येक वर्ग के पांचवें वर्णों के समूह को “पंचमाक्षर या पञ्चमाक्षर” कहते हैं। देवनागरी में पंचमाक्षर की कुल संख्या 5 है– ङ, ञ, ण, न, म। पंचमाक्षर से निर्मित शब्द जिन्हें अनुस्वार के स्थान पर प्रयोग किया गया है– गङ्गा – गंगा, दिनाङ्क – दिनांक, पञ्चम – पंचम, चञ्चल – चंचल, कण्ठ – कंठ, कन्धा – कंधा, कम्पन – कंपन आदि।

अनुस्वार को पंचमाक्षर में बदलने के नियम

  • यदि पंचमाक्षर के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए तो पंचमाक्षर अनुस्वार के रूप में परिवर्तित नहीं होगा। जैसे- वाड्.मय, अन्य, चिन्मय, उन्मुख आदि शब्द वांमय, अंय, चिंमय, उंमुख के रूप में नहीं लिखे जाते हैं।
  • पंचम वर्ण यदि द्वित्व रूप में दुबारा आए तो पंचम वर्ण अनुस्वार में परिवर्तित नहीं होगा। जैसे – प्रसन्न, अन्न, सम्मेलन आदि के प्रसंन, अंन, संमेलन रूप नहीं लिखे जाते हैं।
  • जिन शब्दों में अनुस्वार के बाद य, र, ल, व, ह आये तो वहाँ अनुस्वार अपने मूल रूप में ही रहता है। जैसे – अन्य, कन्हैया आदि।
  • यदि य , र .ल .व – (अंतस्थ व्यंजन) श, ष, स, ह – (ऊष्म व्यंजन) से पहले आने वाले अनुस्वार में बिंदु के रूप का ही प्रयोग किया जाता है चूँकि ये व्यंजन किसी वर्ग में सम्मिलित नहीं हैं। जैसे – संशय, संयम आदि।

पंचम वर्णों के स्थान पर अनुस्वार

अनुस्वार (ं) का प्रयोग पंचम वर्ण ( ङ्, ञ़्, ण्, न्, म् – ये पंचमाक्षर कहलाते हैं) के स्थान पर किया जाता है। अनुस्वार के चिह्न के प्रयोग के बाद आने वाला वर्ण क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग और प वर्ग में से जिस वर्ग से संबंधित होता है अनुस्वार उसी वर्ग के पंचम-वर्ण के लिए प्रयुक्त होता है। जैसे –

  • गड्.गा – गंगा
  • चञ़्चल – चंचल
  • झण्डा – झंडा
  • गन्दा – गंदा
  • कम्पन – कंपन
परिणामवाचक क्रिया-विशेषण क्या है? इसके अर्थ और उदाहरण
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण क्या है? इसके अर्थ और उदाहरण
क्रिया-विशेषण क्या है? इसके प्रकार और उदाहरण
रीतिवाचक क्रिया-विशेषण क्या है? इसके अर्थ और उदाहरण
हिन्दी व्याकरण की परिभाषा और उसके भेद
TAGGED:स्वर और व्यंजन कितने होते हैंहिंदी वर्णमाला क्या है?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रीतिवाचक क्रिया-विशेषण क्या है? इसके अर्थ और उदाहरण रीतिवाचक क्रिया-विशेषण क्या है? इसके अर्थ और उदाहरण
Next Article विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महान हस्तियाँ विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महान हस्तियाँ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आहार नियोजन क्या है? अर्थ, सिद्धांत, प्रभावित करने वाले तत्व
आहार नियोजन क्या है? अर्थ, सिद्धांत, प्रभावित करने वाले तत्व
भूगोल
पौधों और जानवरों का संरक्षण
पौधों और जानवरों का संरक्षण
भूगोल
Andhra Pradesh Folk Dance
Andhra Pradesh Folk Dance
Static G.K. Hindi Articles
Entrepreneur
Entrepreneur: Definition, Function, type and their behavior
Management
What is Management? Definition, Level & Function of management
What is Management? Definition, Level & Function of management
Management English Articles
Times Darpan

Times Darpan:  Our website offers a complete range of web tutorials, academic tutorials, app tutorials, and much more to help you stay ahead in the digital world.

  • contact@timesdarpan.com

Foundation Courses

  • History
  • Geography
  • Politics
  • World
  • Science & Tech

Technical courses

  • Management

Useful Collections

  • NCERT Books
  • Daily News Highlights
  • Current affaris’
  • Previous Year Questions
  • Practice papers (MCQs)
  • Visual Stories

Always Stay Up to Date

Join us today and take your skills to the next level!
Join Whatsapp Channel
  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip
© 2024 Times Darpan Academy. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?