भारत में कुल कितने करोड़पति और अरबपति हैं?

हम सब जिंदगी में करोड़पति बनना चाहते है, लेकिन क्या आपको पता है,भारत में कुल कितने करोड़पति और अरबपति हैं। सवा सौ करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले भारत देश में बेरोजगारी और गरीबी बहुत है वही यहाँ करोड़पति की भी कोई कमी नहीं है और इसका प्रमाण है लोगों द्वारा हर साल भरी जाने वाली इनकम टैक्स रिटर्न। एशिया प्रशांत में सबसे अमीर देशों की लिस्ट में भारत का चौथा नंबर है। आइये आपको बताते हैं भारत के कौनसे शहर सबसे अमीर हैं और भारत में कुल कितने करोड़पति हैं।

भारत में कुल कितने करोड़पति और अरबपति हैं?

हालाँकि भारत में करोड़पतियों की संख्या दुनिया के बड़े देशों के मुकाबले ज्यादा नहीं है लेकिन इनमे कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके पास इतना पैसा है की वो हर साल करोड़ों रूपए का टैक्स देते हैं। भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है, आपको बता दें की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति व्यक्ति आय 2.37 लाख रुपए है।

पिछले साल किये गए एक सर्वे में भारत में कुल करोड़पतियों की संख्या थी 1 लाख 98 हजार लेकिन अब ये संख्या बढ़कर 2.64 लाख तक पहुंच गई है जबकि भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 95 है। यानी भारत में वर्तमान में कुल 2.64 लाख करोड़पति और 95 अरबपति लोग रहते हैं।

यह भी पढ़े :- बंदूक का लाइसेंस कैसे बनता है?

अगर भारत में सबसे अमीर शहरों की बात करें तो मुंबई का नाम सबसे ऊपर आता है इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं दिल्ली और बेंगलुरु। दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर आंकी गई जिसमे 23,000 करोड़पति और 18 अरबपति शामिल हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में कुल करोड़पतियों की संख्या है 7,700 जबकि यहाँ लोग 8 अरबपति हैं। इसके बाद चौथे नंबर का सबसे अमीर शहर है हैदराबाद जहाँ करोड़पतियों की संख्या 9,000 और 6 अरबपति है।

इनके अलावा कोलकाता में 9,600 करोड़पति और 4 अरबपति हैं जबकि पुणे में करोड़पतियों की संख्या है 4,500 और 5 अरबपति हैं। चेन्नई शहर भी सबसे अमीर शहरों की गिनती में आता है जहाँ 6,600 करोड़पति और 4 लोग अरबपति हैं। वही अगर हम गुड़गांव की बात करें तो यहाँ 4,000 करोड़पति और 2 अरबपति रहते हैं।

यह भी पढ़े :- ब्रह्माण्ड का सबसे महंगा पदार्थ

भारत के सबसे अमीर शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशााखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वडोदरा शहर भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कुल संपदा की बात करें तो ये आंकड़ा 6,200 अरब डॉलर है।

अगर आपको टाइम्स दर्पण पर दी गयी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अभी शेयर करे

फेसबुक पेज को लाइक करें :- Times Darpan

YouTube Channal को Subscribe करें :- Times Darpan

Leave a Reply