अधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्‍यों होते हैं?

हम सबने हवाई जहाज को देख होगा और हम सब की चाह होती है की जिंदगी में कम से कम इस बार हवाई जहाज का सैर करे, हम सब में बहुत से ऐसे भी लोग होंगे जो आने जाने किये लिए हवाई जहाज का उपयोग करते होंगे लेकिन क्या अपने कभी यह गौर किया है की अधिकांश जहाज का रंग सफ़ेद होता है अगर नही तो देखिएगा आपको हवाई जहाज का रंग सफ़ेद ही देखने को मिलेगा. लेकिन ऐसा क्यों क्या अपने कभी सोचा है ? चलिए आज हम आपको बताते है ऐसे क्यों होता है ?

हवाई जहाज का रंग सफेद रखने के पीछे वैज्ञानिक और आर्थिक दोनों कारण होते हैं। आइये, पहले जानते हैं आर्थिक कारणों को-

Source

यह भी पढ़ें :- चाय का आविष्कार सर्वप्रथम किसने व कब किया था?

रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है – सफेद रंग के हवाई जहाज की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। ऐसे में सफेद रंग का हवाई जहाज ही फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

पेंट का खर्च – हवाई जहाज को सफेद की बजाये दूसरे रंग में रंगवाने का खर्च भी बहुत ज्यादा आ सकता है जबकि सफेद रंग का खर्च काफी कम आता है।

समय की बर्बादी – हवाई जहाज पर कोई दूसरा रंग करवाने में समय भी बहुत ज्यादा लग सकता है, लगभग 3-4 हफ्ते का समय। इसे समय की बर्बादी समझा जाता है।

लम्बे समय तक टिकाऊ – सफेद रंग धूप में रहते हुए भी लम्बे समय तक एक-सा बना रहता है जबकि दूसरे रंग धूप में जल्दी ख़राब होने लगते हैं, ऐसे में सफेद रंग करवाना ही फायदेमंद नज़र आता है।

ईंधन की कम खपत – सफेद की बजाये दूसरे रंग करवाने पर हवाई जहाज का वजन बढ़ जाता है जिसके कारण ईंधन की खपत भी बढ़ती है जबकि सफेद रंग करने से प्लेन के वजन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है जिससे ईंधन की खपत भी कम होती है और कंपनी का खर्चा बढ़ने से बच जाता है।

आइये, अब जानते हैं वैज्ञानिक कारण-

Source

यह भी पढ़ें :- कैसे एक कूड़ा उठाने वाला बना मशहूर फोटोग्राफर

सफेद रंग एयरोप्लेन को गर्म होने से बचाता है – ये तो आप जानते ही हैं कि प्लेन को ज्यादा समय धूप में ही रहना होता है और सूरज की किरणें सीधे इस पर पड़ती है। इन किरणों में इंफ्रारेड रेज भी शामिल होती है जो बहुत ज्यादा गर्मी पैदा करती है।

ऐसे में सफेद रंग प्लेन को इस गर्मी से बचाता है क्योंकि सफेद रंग अच्छा रिफ्लेक्टर होता है जो सूरज की किरणों को 99 प्रतिशत तक रिफ्लेक्ट कर देता है जिससे हवाई जहाज गर्म होने से बच जाता है।

विजिबिलिटी – बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग की विजिबिलिटी ज्यादा होती है जिसके कारण सफेद रंग का हवाई जहाज आसमान में आसानी से दिखाई दे जाता है जिससे एक्सीडेंट से बचाव भी होता है।

आसानी से दिखते हैं डेंट और क्रैक – सफेद रंग में डेंट या क्रैक आसानी से दिख जाते हैं। ऐसे में प्लेन की सुरक्षा जांच करने में सफेद रंग मदद करता है।

वजन होता है कम – बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग का वजन कम होता है इसलिए प्लेन पर सफेद रंग करने पर प्लेन का वजन ज्यादा नहीं बढ़ता है जबकि दूसरे रंग करने पर प्लेन का वजन बढ़ सकता है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे comment करके बता सकते है,

Facebook Page को Like करें :- Times Darpan

Youtube Channal को Subscribe करें :- Times Darpan

Leave a Reply